Type Here to Get Search Results !

माली सैनी अधिकारी-कर्मचारी संस्था का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न, समाज के मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग का लिया संकल्प ।

 

आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश, आर्थिक अभाव में किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की पढ़ाई नहीं रुकने देने पर बनी सहमति


    क्राईम न्यूज प्रधान सम्पादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा ।है माली सैनी अधिकारी-कर्मचारी संस्था के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में दीपावली की शुभकामनाओं के साथ सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और शिक्षा के प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

संस्था के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरनारायण माली ने बताया कि कार्यक्रम संस्था के संरक्षक डॉ. शंकर लाल माली एवं मदनलाल माली के सानिध्य तथा जिला अध्यक्ष तोताराम माली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

स्नेह मिलन समारोह के पश्चात संस्था की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं समाज के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था की कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से आयोजित होगी। साथ ही समाज के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आर्थिक अभाव के कारण समाज का कोई भी प्रतिभावान छात्र-छात्रा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए संस्था के पदाधिकारी जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करेंगे, ताकि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई अधूरी न छूटे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग से ही संभव है। युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह सामाजिक एकता को मजबूत करने और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का प्रेरणादायी अवसर बना।

कार्यक्रम में संस्था सचिव कन्हैया लाल माली, कोषाध्यक्ष सूरज माली, रामनारायण माली, नंदलाल गढ़वाल, भेरूलाल रगस्या, भेरूलाल कुवाड़िया, आयुष सैनी, गोपाल माली, दीपचंद सैनी, लोकेश माली, सुरेंद्र गढ़वाल, जानकीलाल माली, प्रकाश माली, छगन माली सहित संस्था के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह का समापन सामाजिक एकता, शिक्षा के विस्तार और समाजहित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ