क्राईम न्यूज भीलवाड़ा जिला ब्यूरो चीफ न्यूज कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। नगर निगम महापौर जसवंत कंवर ने शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वार्ड संख्या 18, 19, 22 और 23 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
वार्ड 18 में महिला स्नानागार का लिया जायजा ।
वार्ड संख्या 18 के निरीक्षण के दौरान महापौर ने महिला स्नानागार का जायजा लिया। उन्होंने इसे आम जनता के लिए पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वार्ड 19 में नाला सफाई के निर्देश ।
वार्ड संख्या 19 में प्रताप नगर स्कूल के पास मुख्य नाला भरा हुआ पाए जाने पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नाले की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को भी कहा।
वार्ड 22 और 23 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण।
वार्ड संख्या 22 और 23 का दौरा करते हुए महापौर ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में कचरा उठाव और स्वच्छता के स्तर को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ