Type Here to Get Search Results !

वार्ड 30 में महापौर जसवंत कंवर का भव्य स्वागत, जनसमस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन ।

भीलवाड़ा नगर निगम की महापौर श्रीमती जसवंत कंवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी एवं भाजपा सुभाष मंडल अध्यक्ष रितु शेखर का वार्ड नंबर 30 में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन। इस दौरान वार्ड पार्षद ममता बाहेती सहित वार्ड की मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


वार्ड नंबर 30 में महापौर जसवंत कंवर के स्वागत समारोह में उत्साहपूर्वक शामिल हुईं वार्ड की महिलाएं एवं मातृशक्ति।


 

महिला स्नानागार, दधीचि उद्यान के जीर्णोद्धार, पेयजल संकट और नालियों के पुनर्निर्माण की मांग; सब्जी मंडी में पिंक शौचालय व तीन प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव

भीलवाड़ा, 15 अक्टूबर। भीलवाड़ा नगर निगम की प्रथम महिला महापौर श्रीमती जसवंत कंवर का गुरुवार को वार्ड नंबर 30 स्थित वीर सावरकर चौक, हनुमान मंदिर के समीप वार्डवासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपमहापौर राधेश्याम सोमानी और भाजपा सुभाष मंडल अध्यक्ष रितु शेखर का भी पुष्पवर्षा, तिलक, पगड़ी और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद ममता बाहेती के नेतृत्व में हुआ, जिसमें वार्ड के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वार्ड की प्रमुख समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं

स्वागत समारोह के दौरान पार्षद पति सुभाष बाहेती ने महापौर के समक्ष वार्ड की विभिन्न मूलभूत समस्याएं रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने वार्ड में महिला स्नानागार का निर्माण कराने, दधीचि उद्यान का जीर्णोद्धार करने तथा मुख्य बाजारों में चार माह पूर्व तोड़ी गई नालियों का पुनर्निर्माण कराने की मांग रखी।

इसके अलावा, वार्ड नंबर 30, 31 और 34 के निवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बड़ी पानी की टंकी बनवाने, पेयजल में सीवरेज का पानी मिलने की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा पिछले 22-23 वर्षों से जर्जर पड़ी पुरानी नालियों का पुनर्निर्माण कराने पर भी जोर दिया गया।

महापौर ने शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

महापौर जसवंत कंवर ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए नगर निगम की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

सब्जी मंडी में पिंक शौचालय और तीन गेट बनाने का प्रस्ताव

कार्यक्रम के दौरान पार्षद ममता बाहेती ने बताया कि भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी से चर्चा के बाद सुबह की सब्जी मंडी में पिंक शौचालय बनाने और मंडी के तीनों प्रवेश द्वारों का निर्माण कराने की योजना पर विचार किया गया है। इसके साथ ही सुबह की सब्जी मंडी का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

इन विकास कार्यों के पूरा होने से मंडी में आने वाले व्यापारियों, ग्राहकों, महिलाओं और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

स्वागत समारोह में अर्चित मूंदड़ा, दिनेश माली, शिवकुमार आचार्य, पुष्कर पंचोली, गोपाल अग्रवाल, प्रकाश झंवर, राहुल मेहता, युगराज सिंह, हिम्मत जोशी, सुनील जैन, जलज बाहेती, दिनेश जागेटिया, राजेश जोशी, जितेंद्र शर्मा, सुबोध बाहेती, प्रकाश सखरानी, मलय बाहेती, सुमित चंडालिया, राजेंद्र वर्मा, सुधीर बाहेती, बबली सिंधी, कमलेश जैन, सुनील बाहेती, मनीष सेठिया, रामजश विजयवर्गीय, केशव बाहेती, आयुष बाहेती और शिवजी गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिलाओं में नीलम गग्गड़, ऊषा राठी, रेखा राठी, दीप्ति खंडेलवाल, रितु चेचानी, संगीता नुवाल, पूनम शर्मा, सुधा बाहेती, विष्णु लढ़ा, अंजू सेठिया, सरला बाहेती, मंजू झंवर, बीना शर्मा, स्नेह बाहेती, लीला सोमानी, सत्यम मूंदड़ा, रेखा जैन और माया लढ़ा सहित वार्ड की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

अंत में पार्षद ममता बाहेती ने सभी अतिथियों, वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। समारोह के माध्यम से वार्डवासियों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान और विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर सभी वार्डवासियों ने महापौर जसवंत कंवर का आभार प्रकट किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ