Type Here to Get Search Results !

दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बहनों ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर l

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन-कीर्तन करतीं दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बहनें।


आजाद नगर सांवरिया बस्ती में चार दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत धार्मिक आयोजन ।

             क्राइम न्यूज़ संपादक दिनेश सेन भीलवाड़ा। आजाद नगर स्थित सांवरिया बस्ती में दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बहनों की ओर से आस्था के केंद्र सगस जी महाराज मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान भी किया।

दुर्गा शक्ति अखाड़ा प्रमुख कविता छिपा ने बताया कि अखाड़े के 10वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर महिलाओं ने श्रमदान किया। इसके बाद सभी बहनों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भक्ति भाव के साथ भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

कविता छिपा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ स्वच्छता, सामाजिक एकता, संस्कार और सेवा भाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है और महिलाओं की सहभागिता भी बढ़ती है।

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन में दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बहनों सहित बस्ती की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ