Type Here to Get Search Results !

भीलवाड़ा की जनसमस्याओं को लेकर क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन ने महापौर श्रीमती जसवंत कंवर से कि विशेष बातचीत एवं विकास के मुद्दों पर चर्चा ।


 

भीलवाड़ा की जनसमस्याओं को लेकर महापौर श्रीमती जसवंत कंवर से विशेष बातचीत, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा ।

क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। शहर की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर क्राईम न्यूज संपादक भीलवाड़ा जिला ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता कुमार प्रवीण सेन ने नगर निगम महापौर श्रीमती जसवंत कंवर से विशेष बातचीत की। इस दौरान शहरवासियों को प्रभावित करने वाली विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विशेष बातचीत के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, जल निकासी, सीवरेज व्यवस्था और शहर में हरियाली बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर महापौर का ध्यान आकर्षित किया गया। साथ ही आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर के विकास कार्यों को गति देने से जुड़े विषयों पर भी जानकारी ली गई।

क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन ने शहरवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए महापौर से जानना चाहा कि नगर निगम की ओर से इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे तथा विकास कार्यों को लेकर आगामी कार्य योजना क्या रहेगी।

इस दौरान महापौर के समक्ष जनहित से जुड़े मुद्दे रखे गए। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने और विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

जनता की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान से जुड़े प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना पत्रकारिता का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के तहत क्राईम न्यूज़ की ओर से शहर के विकास और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

भीलवाड़ा जिला ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता

क्राईम न्यूज संपादक 

कुमार प्रवीण सेन, भीलवाड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ