Type Here to Get Search Results !

जय मां कामाख्या के जयकारों के साथ गरबा नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य विमोचन l

 



       क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन 18, 19 एवं 20 अक्टूबर को हरिशेवा धाम गार्डन, भीलवाड़ा में होगा तीन दिवसीय आयोजन ।

           सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की ओर से समस्त सेन समाज एवं शहरवासियों के लिए आयोजित होने वाले गरबा नवरात्रि महोत्सव 2026 का महंत श्री मोहन शरण जी महाराज के सानिध्य में जय मां कामाख्या के जयकारों के साथ भव्य विमोचन किया गया। इस दौरान आगामी तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी गई।

सेन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित यह महोत्सव 18, 19 एवं 20 अक्टूबर 2026 को हरिशेवा धाम गार्डन, भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन में गरबा, डांडिया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजक रामप्रसाद सेन ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से सेन समाज की संस्कृति, एकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। समाज के परिवारों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर मिलेगा और तीनों दिन उत्साहपूर्ण माहौल रहेगा।

आयोजक आकाश सेन ने बताया कि महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने सेन समाज के साथ भीलवाड़ा शहरवासियों को भी सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

महोत्सव के विमोचन कार्यक्रम में सुरेश सेन तंवर, रमेश सेन सौगात, रामप्रसाद सेन आमेसर, जसराज सेन, आकाश सेन सांगानेर, बलवंत सेन शाहपुरा, विशाल सेन V2, कमलेश सेन हाथीपुरा, अनिल सेन, पवन सेन धोली, संजय सेन धुंवाला, महेंद्र सेन सगरेव, हर्षित सेन, कमल सेन, मुकेश सेन किडीमल, कमलेश सेन जूनावास, गोविंद सेन जूनावास, ललित सेन, सोनू सेन, सुनील सेन, दीपक सेन सगरेव, शिवराज सेन धनेत एवं सुनील सेन माल का खेड़ा सहित संस्थान की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेन सेवा संस्थान ने समस्त सेन समाज एवं भीलवाड़ा शहरवासियों से 18, 19 एवं 20 अक्टूबर को हरिशेवा धाम गार्डन में आयोजित होने वाले गरबा नवरात्रि महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।

— सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ