Type Here to Get Search Results !

भारत विकास परिषद के सदस्यों ने सांवरिया सेठ जी को अर्पित किया ध्वज ।

 

11 सदस्यीय दल ने पदयात्रा पूर्ण कर मंदिर में ध्वज चढ़ाया, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की ।

             क्राईम न्यूज संवाददाता महेश कुमार बिरला भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा के 11 सदस्यीय दल ने श्री सांवरिया सेठ जी की पदयात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर मंदिर में ध्वज अर्पित किया। इस अवसर पर सदस्यों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की कामना की।

पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। श्री सांवरिया सेठ जी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए दल के सदस्यों ने यात्रा पूर्ण होने पर ध्वज अर्पित किया और सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

इस पदयात्रा में संजय समदानी, दीपेश खंडेलवाल, कमलेश लाठी, अभिषेक मंडोवरा, दीपक तुर्किया (कोषाध्यक्ष), कविता समदानी, अंकिता तुर्किया, अनामिका तांबी, सुरभि लाठी एवं ज्योति मंडोवरा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

शाखा सचिव मुकेश छीपा ने बताया कि पदयात्रा सकुशल संपन्न हुई। सभी सदस्यों के सुरक्षित लौटने पर शाखा परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। इस धार्मिक यात्रा को सदस्यों ने श्रद्धा, आस्था और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताया।

क्राईम न्यूज संवाददाता महेश कुमार बिरला भीलवाड़ा ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ