Type Here to Get Search Results !

श्याम विहार में गरबा की मची धूम, माता रानी की भक्ति में झूमे श्रद्धालु

 


भीलवाड़ा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शहर के श्याम विहार में गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है। माता रानी की आराधना में लीन क्षेत्रवासी भक्ति, उत्साह और उमंग के साथ गरबा खेलकर नवरात्र पर्व मना रहे हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल बना हुआ है।

नवरात्र के दौरान माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम को विधि-विधान के साथ आरती की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आरती के पश्चात गरबा कार्यक्रम आयोजित होता है, जिसमें महिलाएं, पुरुष और युवा पारंपरिक वेशभूषा में गरबा खेलते हुए माता रानी की भक्ति में सराबोर नजर आते हैं। भक्तिमय संगीत और माता रानी के जयकारों से पूरा श्याम विहार गूंज उठता है।

भक्ति के साथ सामाजिक एकता का संदेश

श्याम विहार सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस नवरात्र महोत्सव में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। गरबा महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम भी बन रहा है।

माता रानी के जयकारों और गरबा की थाप के बीच श्याम विहार में प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासी सामूहिक रूप से माता रानी की आराधना कर नवरात्र पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ