Type Here to Get Search Results !

सेन युवा एकता मंच ने रमेश सेन का किया स्वागत, उद्योग-व्यापार को नई दिशा देने की उम्मीद l

 


                  क्राइम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। सेन समाज उद्योग, व्यापार एवं सर्विस मंडल के सर्व सहमति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए, रमेश सेन, सुरास का सेन युवा एकता मंच भीलवाड़ा, राजस्थान की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रमेश सेन को पुष्पमाला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर नए दायित्व के लिए बधाई दी। उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सेन समाज के उद्योग, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए नए प्रयास किए जाएंगे।

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के युवाओं एवं व्यापारियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने में नए नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस दौरान सेन युवा एकता मंच राजस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और  रमेश सेन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सेन युवा एकता मंच राजस्थान

एकता • सहयोग • संस्कार • समाजहित ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ