Type Here to Get Search Results !

DMFT फंड से विद्यालयों में हो रहे विकास कार्यों का विधायक अशोक कोठारी ने किया निरीक्षण ।



निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश ।

          क्राईम न्यूज प्रधान सम्पादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। शहर में विद्यालयों के विकास कार्यों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने DMFT फंड से करवाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ए सेक्टर, बापू नगर, वार्ड नंबर 11 राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, न्यू बापू नगर; राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रीको एरिया, बलिया खुर्द तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कृष्णा ऑटो के पास, भीलवाड़ा में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।

विधायक अशोक कुमार कोठारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर विभाग के संबंधित अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

क्राईम न्यूज प्रधान सम्पादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ