क्राईम न्यूज संवाददाता महेश कुमार बिड़ला, मांडल। माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिल्पा अजय बिड़ला, जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 11 की प्रत्याशी, एवं सरपंच प्रत्याशी ज्योति रमेश लड्डा शामिल हुईं। इस अवसर पर महिला मंडल सहित माहेश्वरी समाज के पुरुषों एवं महिलाओं ने दोनों का स्वागत एवं सम्मान किया। गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां ।
महोत्सव में पारंपरिक गरबा नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साह से भरे माहौल ने सभी का मन मोह लिया। समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने गरबा नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी सदभाव कि सुंदर झलक प्रस्तुत की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आनंद का वातावरण बना रहा। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।
समाज की एकता और भाईचारे का दिया संदेश ।
इस अवसर पर शिल्पा अजय बिड़ला एवं ज्योति रमेश लड्डा ने माहेश्वरी समाज की एकता, आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर समाज की एकता, संस्कृति और प्रगति का स्थान है। समाज के सभी लोगों को मिल-जुलकर अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए तथा नई पीढ़ी को संस्कारों और सामाजिक एकता से जोड़ना चाहिए।
समाज की महिलाओं एवं पदाधिकारियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में जिला संयुक्त मंत्री आशा पटवारी, पूर्व अध्यक्ष चंदा झंवर, अध्यक्ष सुधा बिड़ला, आरती बिड़ला, इंदु पटवारी, रेनू आगाल, गरिमा लड़ा, मोनिका बिड़ला, मोनिका जाजू एवं सुलोचना सोमानी सहित जिले के सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही माहेश्वरी समाज के अनेक वरिष्ठजन, माताएं-बहनें, युवा एवं समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ माहेश्वरी गरबा महोत्सव सभी के लिए यादगार बना। कार्यक्रम ने समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ते हुए एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।
क्राइम न्यूज प्रधान सम्पादक
कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ