Type Here to Get Search Results !

सनसिटी डीबीपीएल सीजन-2 का रोमांचक फाइनल, नाइस ब्लास्टर ने जीता खिताब ।

 


दर्शन पींचा बने मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर, अवधेश चेचाणी को मिला मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार ।

         क्राईम न्यूज संवाददाता दिनेश सेन भीलवाड़ा। टेक्सटाइल मार्केट में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा खिलाड़ियों के बीच आपसी भाईचारे और खेल भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से डी ब्लॉक प्रीमियम लीग (डीबीपीएल) सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रविवार को एल-2 सी ग्राउंड, शास्त्री नगर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डीबीपीएल कार्यक्रम संचालक नरेन्द्र पिचा ने बताया कि टेक्सटाइल मार्केट में इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिता का यह दूसरा आयोजन है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नगर निगम भीलवाड़ा के उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोमांचक बनाया। फाइनल मुकाबले में नाइस ब्लास्टर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में दर्शन पींचा को मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर तथा अवधेश चेचाणी को मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बैट्समैन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों का परिचय कराया गया। प्रतियोगिता में निशांत जैन, अंकित अग्रवाल, हिमांशु ओस्तवाल, अभिषेक अग्रवाल एवं प्रमोद सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ